फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडवी एवं टीजीटी शिक्षकों की होगी टेंपरेरी एडजस्टमेंट

Tue, 22 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंडों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के वर्क लोड अनुसार सूची तैयार की जाए ताकि सरप्लस शिक्षकों को टेंपरेरी तौर पर एडजस्ट किया जा सके। इसके लिए 23 नवंबर तक सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद 25 नवंबर को काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने खंड में सरप्लस सीएंडवी और टीजीटी शिक्षकों की सूची 23 नवंबर तक कार्यालय में भेजें। उन्होंने बताया कि इसके बाद 25 नवंबर को सरप्लस शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसिलिंग के लिए सभी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भी कमेटी में मेंबर बनाया गया है। बता दें कि सप्ताह में शिक्षकों को 24 पीरियड एक शिक्षक के वर्क लोड बनाए गए हैं। मिडल हैड को भी इसी वर्क लोड की श्रेणी में रखा गया है। एक सप्ताह में 24 से कम पीरियड वाले शिक्षकों को टेंपरेरी एडजस्ट किया जाएगा। विभाग ने इस निर्देश की सख्ती से पालना करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें