फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन गोवंश को चलते वाहन से सड़क पर फेंका, पांच की मौत

Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने वाहन से गांव केहरवाला स्थित बस स्टैंड के समीप चक्कां रोड पर दो दर्जन से भी ज्यादा गोवंश को सड़क पर फेंक दिया गया। इससे पांच गोवंश की मौत हो गई जबकि अनेक गाय व बछड़े घायल हो गए। इस घटना का पता चलते ही आसपास के गांवों के लोगों में भारी रोष फैल गया और घटनास्थल पर रोष स्वरूप प्रदर्शन करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर गोशाला सादेवाला ने दोषियों के बारे में सूचना देने वाले को 51000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बीती बुधवार रात अज्ञात लोगों ने वाहन से केहरवाला बस स्टैंड के चक्कां रोड पर लगभग एक किलोमीटर दूरी पर चलते वाहन से दो दर्जन गोवंश को सड़क पर फेंक दिया। चलते वाहन से फेंकने के कारण दो सांडों, दो बछड़ों व एक गाय की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन गोवंश घायल हो गए। वीरवार अल सुबह गांव चक्कां का एक व्यक्ति जो कि केहरवाला की तरफ जा रहा था ने इस घटना को देखा। उसने तुरंत गांव चक्कां के पूर्व गोशाला प्रधान रामकुमार को इसकी जानकारी दी। पूर्व प्रधान रामकुमार व चक्कां गोशाला के मौजूदा प्रधान प्रेम कुमार मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस थाना रानियां, पुलिस चौकी जीवन नगर में दी तथा साथ ही इसकी जानकारी आसपास के गांवों की गोशाला में दी।

सूचना मिलते ही गांव सादेवाला से गोशाला के प्रधान बलराम, रिसालिया से आजाद सिंह, अनिल कुमार, महाबीर, केहरवाला से कांग्रेस नेता ओमप्रकाश केहरवाला, अजय गोदारा, सादेवाला से रमेश, गिंदड़ा से राजेंद्र कुमार, ढुंढियावाली से सतीश, जगजीत सिंह, घोड़ावाली से महेंद्र गोयल सहित कई गावों के गोशाला समिति सदस्यों व ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष फैल गया।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर सैकेड़ों ग्रामीण और गोशाला सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने इस घटना को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शीघ्र इस घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस घटना में घायल हुए पशुओं को मोबाइल एंबूलेंस की सहायता से कालांवाली पशु अस्पताल में भेज दिया गया है। जहां पशु चिकित्सकों ने घायल गोवंश का ईलाज किया जा रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही रानियां थाना के प्रभारी जगदीश जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट 429 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ईनाम की घोषणा
इस मामले में दोषियों की सूचना देने पर गो भक्तों ने ईनाम देने की घोषणा की है। गांव सादेवाला गोशाला के प्रधान बलराम ने बताया कि केहरवाला बस स्टैंड के समीप गोवशं पर हुए अत्याचार के मामले में जो भी व्यक्ति इस अत्याचार को अंजाम देने वाले व्यक्ति का नाम बताएगा उसे गोशाला सादेवाला की तरफ से 51000 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। इस संदर्भ में सूचना देने वाले मोबाइल नंबर 94161-86304 व 94678-86304 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें