फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेसीडी के दस विद्यार्थियों ने विवि के टॉप 10 में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से जारी मई 2025 के परीक्षा परिणामों में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने परचम लहराया। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। इनमें से तीन विद्यार्थियों ने अपने-अपने विभागों में यूनिवर्सिटी टॉप किया है और दो विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इनमें बीएससी मेडिकल छठे वर्ष की वीरपाल कौर, लावण्या बीकॉम ऑनर्स और बीसीए की गुनगुन ने यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीसीए की याशिका और वैशाली जग्गा बीकॉम ऑनर्स द्वितीय स्थान पर रही। बीकॉम ऑनर्स की प्राक्षी गर्ग ने तीसरा व अंशियान ने चौथा स्थान हासिल किया।
बीसीए की रिद्धिमा पांचवें, बीकॉम ऑनर्स की नैन्सी और बीसीए की गुंजन छठे स्थान पर रही। इसके अलावा बीसीए के छठे सेमेस्टर का रिजल्ट 92 प्रतिशत रहा। इस मौके पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि मेधावी छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिखा गोयल ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों को दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें