ओढ़ां। गांव नुहियांवाली में खेत में पानी लगाने गए विक्रम (16) की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर ओढ़ां पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
ताऊ लालचंद ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि विक्रम 11वीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल से आने के बाद खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान वह मोटर वाले कमरे में पहुंचा जहां अचानक उसका हाथ तार से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपने दादा-दादी और ताऊ के पास रहता था। संवाद