फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाबी लोक विरासत को जीवंत रखने के लिए तीज उत्सव कल

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। वरच्युस क्लब और बाबू नानक चंद मेमोरियल बाल मंदिर स्कूल प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में दो अगस्त को तीज उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव बाल मंदिर स्कूल प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसका मुख्य उद्देश्य पंजाबी लोक विरासत को जीवंत करना और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि इस उत्सव में बाल मंदिर स्कूल की छात्राएं, उनकी माताएं और डबवाली की अन्य आमंत्रित महिलाएं बड़ी संख्या में भाग लेंगी। उत्सव में स्कूली छात्राओं के लिए विशेष रूप से मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही उत्सव स्थल पर बेटियों और महिलाओं के झूला झूलने के लिए पींग (पारंपरिक झूला) की व्यवस्था होगी, जो मेले के पारंपरिक माहौल को और भी जीवंत बनाएगी। एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें पंजाबी विरासत की झलक देखने को मिलेगी, जिससे लोग पंजाब की समृद्ध संस्कृति और जीवनशैली से परिचित हो सकेंगे।
विज्ञापन






क्लब के प्रवक्ता सोनू बजाज ने बताया कि उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से पद्मश्री गायिका स्वर्गीय गुरमीत बावा की बेटी गलोरी बावा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। रंगकर्मी संजीव शाद इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाब के नाटककार स्वर्गीय अजमेर सिंह औलख की धर्मपत्नी, जानी-मानी रंग कर्मी और फिल्म कलाकार मनजीत औलख को वरच्युस अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें