फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तकनीकी खामी...ई-दिशा पोर्टल चार दिनों से बंद, इंतजार के बाद भी मिल रही निराशा

Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ई-दिशा केंद्र में पोर्टल शुरू होने का इंतजार करते लोग। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। ई-दिशा कार्यालय का पोर्टल पिछले शुक्रवार से पूरी तरह बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी के कारण लोन संबंधित कार्य, जमाबंदी, नकल निकालने और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं ठप हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से पोर्टल धीमा चल रहा था लेकिन शुक्रवार से यह पूरी तरह बंद हो गया। बुधवार को भी लोग सुबह से पोर्टल के खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई काम नहीं हो पाया। लोगों ने प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक किया जाए। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। खासकर उन किसानों को परेशानी है, जिन्हें लोन भरने की अंतिम तिथि नजदीक है।
ई-दिशा केंद्र आने वाले कुलदीप, नरेश, दर्शन और राकेश ने कहा कि लाइसेंस बनवाने, फर्द निकलवाने और अन्य कार्यों के लिए लोग केंद्र आते हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण काम नहीं हो पाता। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि समस्या को जल्द हल किया जाए ताकि किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें