फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई टीम का स्वच्छता का सर्वे दूसरे दिन भी जारी

Thu, 05 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
मार्केट में जांची स्वच्छता - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर सिरसा की स्वच्छता की जांच करने आई भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की क्वालिटी कॉसिल ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम ने वीरवार को विभिन्न बाजार, रेलवे पार्क स्थित रेहड़ी बाजार और मुख्य डाकघर के समीप पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने रेहड़ी वालों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की क्वालिटी कौंसिल ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम में शामिल सीनियर सर्वेयर अजय श्रीवास्तव और जूनियर सर्वेयर कृष्ण कुमार ने वीरवार को बाजारों में जाकर स्वच्छता का जायजा लिया, साथ ही साथ स्वच्छता को प्रतिशत में अंक प्रदान किए।

मुख्य डाकघर के समीप पार्किंग स्थल और सुलभ शौचालय में सफाई का जायजा लिया। उनके चेहरे पर बदलते भाव देखकर लगता था कि वे इसे खुश नहीं हैं। सदर बाजार में जाकर उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की तो वहां पर सब कुछ सही पाया गया और किसी ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


भादरा बाजार में कुछ स्थानों पर गंदगी देखकर उन्होंने फोटो ली। रेलवे पार्क के समीप सब्जी बाजार में बिखरी गंदगी देखकर उन्होंने रेहड़ी वालों को बताया कि गंदगी फैलाने की बजाय उसे डिब्बे में डालें और जब रिक्शा चालक कूड़ा लेने आए तो उसमें डालें। अगर शहर साफ रहेगा तो दूसरे लोग भी इसकी तारीफ करेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 के तहत यह सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर इसका परिणाम 15 फरवरी को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें