आरटीए व जीएम रोडवेज संयुक्त टीम ने शहर में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिसके तहत सिरसा, चोपटा व जमाल में नाकाबंदी कर टीम ने चार वाहनों के चालान काटे। जिनमें बिना टैक्स दौड़ती दो बस और ओवरलोड एक ट्रक जब्त किया गया। सवारियां ढोती एक जीप सहित चारों वाहनों को सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया।
बता दें कि जिले में अवैध रूप ये दौड़ते वाहनों की शिकायत पर परिवहन प्राधिकरण विभाग चंडीगढ़ मुख्यालय ने आरटीए व रोडवेज डिपो जीएम संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद दूसरे दिन जीएम आरएस पूनियां व सहायक सचिव आरटीए नरेंद्र कुमार राठी के नेतृत्व में एक टीम चोपटा पहुंची। जहां चोपटा से जमाल और जमाल से गोगामेडी चलती बिना टैक्स व परमिट दोनों बसों को पकड़ा। टीम ने दोनों बसें जब्त कर दी। इसी रास्ते रास्ते में एक सवारियां ढोती जीप को जुर्माना लगाया गया। जबकि सिरसा में एक ओवरलोड ट्रक को जब्त कर 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि इससे पहले दिन दो बसों को पंजाब आवागमन करते हुए पकड़ा था। जिसमें बिना टैक्स अदा किए एक बस कालांवाली से बठिंडा व दूसरी डिंग से सरदूलगढ़ आवागमन करती पाई गई थी। पूछताछ में चालक-परिचालक ने बताया था कि बस गांव के रास्तों से पंजाब आवागमन करते हैं। जिनको टीमों ने 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया था।
कोट
ज्वाइंट टीम ने एक ओवरलोड ट्रक सहित चार वाहनों को सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जिसमें बिना टैक्स दौड़ती दो बसें, एक जीप व एक ओवलोड ट्राला शामिल है। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
-नरेंद्र कुमार राठी, सहायक आरटीए सचिव, सिरसा।