फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के अंतराल पर होम आइसोलेट संक्रमितों की स्वास्थ्य जांचेगी टीम, दिन में दो बार फोन कर पूछेगी हाल

विज्ञापन
सिविल अस्पताल सिरसा। (फाइल फोटो) - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 11 टीमों का गठन किया है जो एक दिन के अंतराल पर अब होम आइसोलेट संक्रमित की जांच करने उसके घर जाएगी। साथ ही एक डिप्टी सीएमओ की भी विभाग ने ड्यूटी लगा दी है जो अस्पताल में भर्ती मरीजों पर निगरानी रख उनके स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखेगा। बुधवार को आई रिपोर्ट में 58 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं वैदवाला के 33 वर्षीय व्यक्ति ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने एक ओर सैंपलिंग बढ़ाने के लिए टीमें लगाई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के इलाज को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब 11 स्वचालित टीमों का गठन किया है। जो होम आइसोलेट मरीजों के घर जाकर उनकी जांच करेगी और अगर उनको कोई परेशानी हो रही है तो इस पर विभाग की टीमें काम करेगी। 11 मोबाइल टीमें मरीज के घर एक दिन छोड़ दूसरे दिन जाएगी। जैसे संक्रमण के बाद पहले दिन, तीसरे दिन, पांचवें दिन, सातवें दिन और फिर नौवें दिन इस प्रकार टीमें संक्रमितों के घर का दौरा करेंगी।
जिले मे अब 297 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिनका घर से इलाज चल रहा है। वहीं जिले के अस्पताल में अब 53 संक्रमित भर्ती हैं। जिनके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक डिप्टी सिविल सर्जन की ड्यूटी लगाई है। जो मरीजों के चल रहे इलाज पर निगरानी रखेंगे और मरीज के स्वस्थ होने तक पूरा डाटा बनाया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेट मरीजों को एक दिन में दो बार फोन कर जानकारी भी लेगा। जिससे किसी भी संक्रमित को कोई परेशानी न हो। वहीं स्वास्थ्य विभाग संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर रहा है। जिससे कोरोन की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन

33 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 58 नए संक्रमित मिले
जिले में कोरोना संक्रमण से वैदवाला गांव के रहने वाले 33 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 हो गई है। वहीं बुधवार को आई रिपोर्ट में 58 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मिलने वालों में एक बरनाला रोड, एक कीर्ति नगर, तीन नोहरिया बाजार, दो परमार्थ नगर, दो भारत नगर, चार परखों वाली गली, तीन शमसाबाद पट्टी, एक कोर्ट कॉलोनी, एक चत्तरगढ़ पट्टी, दो हुडा, एक संतनगर, एक सी ब्लॉक, पांच शिव चौक, एक गोबिंद नगर, एक जेल और एक आरएसडी कॉलोनी समेत शहर से 30 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं डबवाली से 10, ऐलनाबाद से 11, कालांवाली से एक, माधोसिंघाना से दो, चौटाला से एक और बडागुढ़ा से तीन संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4460 हो गई है।
कोट
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 11 टीमों का गठन किया है जो होम आइसोलेट संक्रमितों के इलाज और जांच के लिए उनके घर जाएगी। वहीं हमारा प्रयास संक्रमितों को स्वस्थ करना और कोरोना चेन को तोड़ना है। जिससे जिला कोरोना मुक्त हो सके। बुधवार को रिपोर्ट में एक की मौत और 58 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें