फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय कन्या काॅलेज में सहशिक्षा के लिए छह साल से नहीं बढ़ाए शिक्षक

Thu, 22 Aug 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। प्रदेश सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय कन्या महाविद्यालय में सहशिक्षा कक्षाओं की मंजूरी दे दी है। नए सत्र में इस काॅलेज में लड़के और लड़कियां साथ पढ़ रहे हैं, लेकिन काॅलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों के खाली पद नहीं भरे जा सके हैं। इस कारण सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
उपमंडलवासी और विद्यार्थी कई बार उच्चाधिकारियों और सत्ता पक्ष के लोगों को परेशानी बता चुके हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग खाली पद नहीं भर रहा है। इससे विद्यार्थियों में गुस्सा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में कालांवाली के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अस्थायी तौर पर कॉलेज की कक्षाएं शुरू की थीं। इसके बाद जून 2020 में यह काॅलेज गांव तारुआना में बने नए भवन में शिफ्ट हो गया। काॅलेज में विद्यार्थियों की कमी के कारण ही विभाग ने इसमें सहशिक्षा की मंजूरी दे दी है। इसके बाद काॅलेज में विद्यार्थियों की संख्या पिछले साल हुए 329 दाखिले से बढ़कर 366 हो गई है।
विज्ञापन





काॅलेज में 17 में से 11 पद है खाली

राजकीय काॅलेज में कुल 17 पद स्वीकृत हैं। इनमें से प्राचार्य समेत 11 पद खाली हैं। इस काॅलेज में अंग्रेजी में 4 में से 3, वाणिज्य में 4 में से 2, राजनीति विज्ञान में 2 में से 2, हिंदी में 2 में से 1,पंजाबी में 2 में से 1, शारीरिक शिक्षा में 1 में से 1, जियोग्राफी 1 में से 1 पद खाली है। चतुर्थ श्रेणी के 2 में से 1 पद, पुस्तकालयाध्यक्ष 1 में से 1, सहायक 1 में से 1, क्लर्क कम डाटा इंट्री ऑपरेटर 1 में से 1, स्टेनो टाइपिस्ट 1 में से 1 पद खाली है।
विज्ञापन





वर्जन

स्टाफ के पद भरने के लिए काॅलेज की तरफ से हर 15 दिन बाद उच्च शिक्षा निदेशालय को मांग भेजी जाती है। इसके बावजूद विभाग ने समस्या नहीं सुलझाई। - प्रो. जसपाल सिंह, कार्यकारी प्राचार्य, राजकीय काॅलेज कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें