फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लूट का विरोध करने पर संगीत शिक्षक पर हमला, हालत गंभीर

Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोहरिया बाजार स्थित मारुति मंदिर के पास तीन लोगों ने किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के नोहरिया बाजार स्थित मारुति मंदिर के पास लूटपाट का विरोध करने पर एक बुजुर्ग संगीत शिक्षक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल के पुत्र का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुत्र अमित अनुपम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता तुलसी अनुपम संगीत सिखाते हैं। 27-28 जून की रात करीब सवा एक बजे वे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। मारुति मंदिर के पास सुनील उर्फ नागा निवासी रानियां गेट और उसके दो साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने तुलसी अनुपम का मोबाइल फोन और टी-शर्ट की जेब में रखे करीब 1500 रुपये छीन लिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन वहां पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य बिगड़ा, हिसार रेफर
परिजन तुलसी अनुपम को घर ले आए। अगले दिन निजी अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। हालांकि, 29 जून की शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, उनके शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद दिया और हाथ-पैर भी नहीं हिल रहे थे। उन्हें पहले नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया गया जहां से हिसार रेफर किया गया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें