फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में 15 के बाद टीबी फ्री इंडिया वैक्सीन अभियान की होगी शुरुआत

Tue, 09 Jan 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश के 11 जिलों में टीबी फ्री इंडिया के तहत 15 जनवरी से एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इन 11 जिलों में सिरसा भी शामिल है। अभियान के तहत पहले जिले के सभी गांवों में सर्वे का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसमें पात्रों का चयन कर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 से लेकर 60 साल तक के लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अभियान चला रही है। इसी के तहत अब पूरे प्रदेश में क्षय रोग को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पात्र लोगों को वैक्सीन लगाएंगे।
इस अभियान के तहत गांवाें में घर- घर जाकर आशा वर्कर टीबी मरीज की पहचान करेंगी। अभियान से पूर्व टीकाकरण के लिए ग्रामीण स्तर तक कर्मियों को प्रशिक्षण देने का कार्य विभाग ने पूरा कर लिया है। इस अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य खंडों में लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जाएगा। डाटा को कंपाइल कर सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद टीकाकरण के सेशन लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन



व्यस्क के हामी भरने पर ही होगा टीकाकरण
बच्चों को बीसीजी का टीका लगाने की प्रक्रिया पहले से ही चली आ रही है। अब प्रदेश सरकार टीबी फ्री इंडिया मुहिम के तहत वयस्कों को भी बीसीजी का टीका लगाने को लेकर अभियान की शुरू करने जा रही है। जिसमें चयनित किए गए व्यस्कों को उनकी इच्छा के अनुसार यह टीका लगाया जाएगा।


पांच वर्गों के लोगों का होगा टीकाकरण
- 18 साल से लेकर 60 साल के आयु वर्ग में पांच वर्ग बनाए गए हैं।
- इसमें रोग प्रतिरोध क्षमता कम होने वाले लोगों को शामिल किया गया है।
- बीते पांच वर्षों से क्षय रोगी की हिस्ट्री के आधार पर।
- बीते तीन साल से टीबी के संपर्क में रहे लोग।
- धूम्रपान करने वाले एवं मधुमेह से ग्रसित लोग।


जानिये.... क्या है टीबी की बीमारी और कैसे हाेती है
ट्यूबरक्लोसिस एक क्रोनिक संक्रामक संक्रमण है, जो एयरबॉर्न बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस के कारण होता है। यह आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन इसमें कोई भी अंग इससे प्रभावित हो सकता है। ट्यूबरक्लोसिस मुख्य रूप से तब फैलता है जब लोग एक ऐसे व्यक्ति द्वारा दूषित हवा में सांस लेते हैं जिसे यह सक्रिय बीमारी है। जिन लोगों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें टीबी का खतरा ज्यादा रहता है।

जिलेभर में ब्लॉक स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। 85 प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। इस सप्ताह में एडल्ट बीसीजी टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को चयनित करके 15 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। -डॉ. गौरव भाटी, जिला क्षय रोग अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें