फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाईवे पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलटे टाटा एस-पिकअप

Wed, 24 Jun 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन। 
विज्ञापन
रानियां। सिरसा-जीवन नगर रोड पर स्थित नकोड़ा बस स्टैंड के पास बुधवार को स्टेट हाईवे पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर टाटा एस और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार टाटा एस गांव नकोड़ा और पिकअप जीवन नगर से रानियां की तरफ जा रही थी। जैसे ही टाटा एस चालक भागसर गांव निवासी बादल नकोड़ा बस स्टैंड के पास स्टेट हाईवे पर चढ़ने लगा तभी दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे में दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल चालकों को प्राथमिक उपचार के लिए रानियां अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें