विजेता छात्रा को सम्मानित करते सुरेंद्र सिंह वैदवाला।
सिरसा। रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर के साईं सेंटर में हुई पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिरसा के गुरुनानक पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा में अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में सब जूनियर व एलीट महिला वर्ग में देशभर के विभिन्न प्रदेशों से आई महिला खिलाडिय़ों के बीच 225 मुकाबले हुए। सिरसा की तान्या ने मध्यप्रदेश की मन्नत यादव को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के संस्थापकों एवं प्रधानाचार्य ने तान्या के माता-पिता को बधाई दी तथा विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह वैदवाला ने तान्या को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।