फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 25 करोड़ की लागत से डबवाली क्षेत्र की 10 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, मिली मंजूरी

Fri, 24 Feb 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। 2022 के विधानसभा सत्र में सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि विधायकों की सहमति से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की लागत से सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण किया जाएगा। जिसके चलते अब डबवाली क्षेत्र की 10 सड़कों के पुनर्निर्माण को विभाग ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि जिले में पांच विधायकों की ओर से 25-25 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। जिले में कुल 125 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। डबवाली विधायक अमित सिहाग ने बताया कि 15 सड़कों की मरम्मत व पुनर्निमाण के लिए विभाग को सूची भिजवाई थी। जिनमें से 10 सड़कों के पुनर्निर्माण को विभाग ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


डबवाली में इन 10 सड़कों का होगा पुन: निर्माण
सड़कों के नाम व उनकी लंबाई
1. डीएचएस रोड से डबवाली रेस्ट हाउस (1.01 किमी)लागत 88.82 लाख।
2.आसाखेड़ा से सुखेराखेड़ा (3.90 किमी) लागत 250.86 लाख।
3. गोरीवाला से आसाखेड़ा (19.85 किमी) लागत 1113.24 लाख।
4. डबवाली कालांवाली से असीर रोड (2.70 किमी) लागत 199.48 लाख।
5. डबवाली कालांवाली रोड से पाना गांव तक (0.84)लागत 59.14 लाख।
6. मुन्नावाली रोड (2.22 किमी) लागत 142.89 लाख।
7. गोरीवाला से घुकांवाली (1.04किमी) लागत 92.56 लाख।
8. गोरीवाला से रत्ताखेड़ा(3.60 किमी) लागत 174.60 लाख।
9. ओढ़ा जीटी रोड से ढाणी बिलासपुर तक(1.25 किमी) लागत 16.92 लाख।
10. मटदादू से झुट्टीखेड़ा (1.85 किमी) लागत 22.77 लाख।

इन सड़कों की मरम्मत के लिए भेजा प्लान
1. चौटाला से जांडवाला बिश्नोइयां अप टू भारुखेड़ा (4.32 किमी)
2. पाना से मिठड़ी (5.30 किमी)
3. जोतावाली से जोतावाली वाटरवर्क्स तक (1.50 किमी)
4. पन्नीवाला मोरिका से देसूजोधा(4.05 किमी)
5. मलिकपुरा से किंगरा (2.5किमी)



विधायक बोले
उपरोक्त सड़कों के पुनर्निर्माण में 2161.28 लाख रुपये खर्च आएंगे। जिसके तहत सड़कों को मजबूत और चौड़ा किया जाएगा। इनके साथ-साथ 5 सड़कों का एस्टीमेट भी सरकार के पास भेजा हुआ है जो कि सरकार के पास विचाराधीन है और जल्द ही अप्रूव होकर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमित सिहाग, विधायक, डबवाली ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें