फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर के घर के बाहर कारोबारी से एक लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के निवास के सामने बुधवार सुबह एक कारोबारी पर कार सवार अज्ञात युवकों ने हमला करके लाखों की नकदी लूट ली। घायल कारोबारी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


नई हाउसिंग बोर्ड निवासी विक्रम सिंह हिसार रोड पर भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करता है। बुधवार सुबह वह एक  लाख रुपये की नकदी लेकर बाइक पर सवार होकर सरसाईं नाथ आयरन स्टोर जा रहा था। विक्रम हुडा कॉलोनी से हिसार रोड जाने वाले मार्ग से जा रहा था कि पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के निवास के पास एक बाइक के आगे एक कार आकर रुकी।

कार में से तीन नकाबपोश युवक उतरे और विक्रम के सिर पर डंडा मारा। सिर पर डंडा लगते ही विक्रम अचेत होकर नीचे गिर पड़ा और हमलावरों ने उसकी जेब से एक लाख रुपये की नकदी निकाल ली। हमलावरों ने उसका मोबाइल भी तोड़ डाला।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर लुटेरे कार में बैठकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। सात दिन पहले ही इसी क्षेत्र में सेक्टर 19 से कार सवार पांच युवकों ने हथियारों के बल पर कार सवार कारोबारी बलराज से तीन लाख तीस हजार रुपये लूट लिए थे।

 प्रेम नगर निवासी बलराज पुत्र लाल सिंह कैटरिंग का कारोबार करता है। 27 मई सोमवार रात वह अपनी बुआ के पुत्र हरदीप को तीन लाख 30 हजार रुपये देने के लिए कार में सवार होकर नरेलखेड़ा की ओर रवाना हुआ। कार में बलराज के साथ उसका दोस्त छिंदा भी सवार था। सोमवार रात करीब आठ बजे जब वह सेक्टर 19 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पहुंचा तो एक कार में सवार युवकोें ने उसे कार रोकने का इशारा किया।

बलराज ने कार नहीं रोकी तो कार सवार युवकों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर अपनी कार बलराज की कार के आगे लगा दी। कार में पांच युवक सवार थे, उन्होंने हथियारों के बल पर बलराज से लाखों की नगदी लूट और फरार हो गए।

नहीं सुलझी 22 लाखकी लूट की गुत्थी
लगातार हो रही वारदात से शहर के व्यापारी दहशत में है। शहर की अग्रसेन कॉलोनी में 18 अप्रैल की रात मुनीम से 22 लाख रुपये की लूट की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हो रही है। जांच का जिम्मा संभाले हुए सिटी पुलिस व सीआईए स्टाफ के हाथ खाली हैं।

 18 अप्रैल की रात अग्रसेन कॉलोनी निवासी महेश बंसल का आढ़ती अमित कुमार कार में 22 लाख रुपये लेकर बंसल के घर पहुंचा था कि बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर मुनीम से रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए थे। इस वारदात को एक माह से अधिक समय गुजर चुका है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

जांच में जुटी पुलिस
हुडा पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अस्पताल से रुका आने के बाद पुलिस घायल के बयान दर्ज करने पहुंची है। मामला मारपीट का लग रहा है और जहां तक लूटपाट की बात है तो वे स्वयं इसकी जांच कर रहे हैं।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें