फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीडीएलयू में बॉटनी और जूलॉजी में भी होगी एमएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बॉटनी और जूलॉजी में एमएससी शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोर्सों को शुरू करने के लिए शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मियों की भर्ती के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। उम्मीद है कि इस शिक्षा सत्र से उक्त दोनों विषयों में एमएससी शुरू हो जाएगी। सीडीएलयू में नए कोर्सों की कड़ी में एमएससी बॉटनी और जूलॉजी भी शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


 दोनों कोर्सों को शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह फैसला वीसी डॉ. राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में गत दिनों हुई ईसी (कार्यकारी परिषद) की बैठक में लिया गया है। बैठक में बॉटनी व जूलॉजी में एमएससी के लिए मंजूरी लेने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। इन दोनों कोर्सों के बाद लाइफ साइंस विभाग में कोर्सों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।

 ईसी की पूरी कार्यकारिणी ने इन कोर्सों की बारीकी से देखने के लिए कमेटी के गठन के लिए वीसी को आग्रह किया। इस प्रकार की कमेटी का गठन अभी तक हुआ नहीं है, पर नए कोर्स शुरू करने के लिए पदों को भरने के लिए मंजूरी के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि लाइफ साइंस विभाग में कोर्स शुरू करने के लिए ईसी की बैठक में प्रस्ताव को पास किया गया है और पदों की मंजूरी के सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सीडीएलयू में विद्यार्र्थियों को तमाम सुविधाएं प्रदान करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी के विकास कार्यों को भी गति देने के प्रयास चल रहे हैं।   
विज्ञापन


ये है पदों का विवरण
पद का नाम                  पदों की संख्या
प्रोफेसर                :                    1
एसोसिएट प्रोफेसर                :                    2
असिस्टेंट प्रोफेसर                :                    4
लैब अटेंडेंट                :                    2
लैब असिस्टेंट                :                    2
स्टेनो टाइपिस्ट                :                    1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें