फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तनु व इशू ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सिरसा।तनु मलिक व इशू मलिक  अपने मेडल दिखाते हुए। कोच
विज्ञापन
सिरसा। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पेटामाटा इंडोर खेल स्टेडियम में आयोजित 78वीं अंतरराज्यीय-अंतरक्षेत्रीय राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 में सिरसा की दो खिलाड़ी तनु मलिक और इशू मलिक ने महिलाओं के डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। 22 से 28 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से चुनिंदा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

कड़े मुकाबलों के बीच तनु मलिक और इशू मलिक ने उत्कृष्ट तालमेल, दमदार स्मैश और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस जीत को खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों ने भी सराहा। सीनियर कोच दीपेश ठक्कर ने कहा कि तनु और इशू की यह सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार फिटनेस और मानसिक मजबूती का परिचय दिया, जो उच्च स्तर के खेल के लिए अत्यंत आवश्यक है। कोच ने विश्वास जताया कि भविष्य में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव पंकज खेमका ने भी दोनों खिलाड़ियों को स्वर्णिम सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में तनु मलिक और इशू मलिक ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जिलास्तर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है और यह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें