फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आठ वर्षों बाद नागरिक अस्पताल को मिला चर्म रोग चिकित्सक

विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची कटवाते हुए मरीज। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल को आठ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद चर्म रोग चिकित्सक की सुविधा मिल गई है। हर वर्ष मुख्यालय को चर्म रोग विशेषज्ञ की मांग भेजी जाती थी, जो इस बार पूरी हो सकी। नई महिला चर्म रोग चिकित्सक डॉ. दिव्या की नियुक्ति से अब नागरिक अस्पताल में चर्म रोगों का समुचित उपचार संभव हो पाएगा और मरीजों को बिना इलाज के लौटना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन




डॉ. दिव्या 29 दिसंबर से अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से करीब 50 मरीज चर्म रोग से संबंधित उपचार के लिए आते हैं। अब तक चर्म रोग चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण इन मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे उन्हें अधिक खर्च उठाना पड़ता था।

डॉ. दिव्या के कार्यभार संभालने से अब चर्म रोग से पीड़ित मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही कम खर्च में उपचार और दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी और अधिक सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन






बिना उपचार लौट जाते थे मरीज
नागरिक अस्पताल में पिछले आठ वर्षों से चर्म रोगों का चिकित्सक नहीं था। मरीज घंटों लाइन में लगकर पर्ची जरूर कटवा लेते थें। बाद में उन्हें जानकारी मिलती थी कि चर्म रोग का चिकित्सक अस्पताल में नहीं है। अधिकतर मरीज निराश होकर घरों की ओर बिना उपचार करवाए लौट जाते थे। वहीं कुछ मरीज अस्पताल के आयुष विभाग में तैनात होम्योपैथी चिकित्सकों से इलाज लेते थे, जिसका उपचार लंबा चलता है। ऐसे में कई मरीज तो बीच में ही इलाज छोड़ जाते थे।

-

कमरा नंबर 02 में होगी तैनाती

नागरिक अस्पताल के ओपीडी क्षेत्र में बने कमरा नंबर 2 में डॉ. दिव्या चर्म रोग का उपचार करेंगी। चिकित्सक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का उपचार करेगी। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।





निजी अस्पतालों में महंगा इलाज

नागरिक अस्पताल में आने पर जहां मरीजों को पांच रुपये की पर्ची कटवाने पर चर्म रोगों के इलाज के साथ दवाइयां भी निशुल्क दी जाती हैं। दूसरी ओर निजी अस्पतालों में मरीज की पर्ची के ही 400 से 500 रुपये लिए जाते हैं। इलाज व दवाइयों का खर्च हजारों रुपयों तक पहुंच जाता है। अब जिले के मरीजों को निजी अस्पतालों में जाने के बजाय सरकारी अस्पताल में ही चर्म रोगों का बेहतर इलाज मिल पाएगा।







नागरिक अस्पताल में चर्म रोग के विशेषज्ञ के लिए कई वर्षों से मुख्यालय से डिमांड की जा रही थी। नण् साल से पहले चर्म रोग चिकित्सक डॉ. दिव्या ने अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में मरीजों को बेहतर उपचार नागरिक अस्पताल में मिल पाएगा। - डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें