फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन पदयात्रा से होगा व्यवस्था व सत्ता परिवर्तन : कांता चौटाला

Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करती अभय चौटाला की पत्नी कांता चौटाला। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में शुरू की गई परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार से प्रदेश के अंदर निश्चित रूप से व्यवस्था व सत्ता का परिवर्तन होगा। इसलिए पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर सत्ता परिवर्तन में सहयोग दें। यह बात चौधरी अभय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी कांता चौटाला ने डबवाली हलका के गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
कांता चौटाला का दौरा आज डबवाली हलके के गांव रिसालियाखेड़ा से शुरू हुआ। रिसालियाखेड़ा गांव में सबसे पहले वे एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुई। इसके बाद गांव में कई लोगों के घर जलपान किया। इसके बाद उन्होंने गांव बनवाला, रत्ताखेड़ा, दारेवाला, गोविका, कालुआना में भी लोगों के घर जलपान किया और सुख-दुख में शामिल हुई। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान कांता चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान हो चुका है। किसानों को उनकी फसलों का उचित रेट नहीं मिल रहा है। फसलें खराब हो गई मगर सरकार ने मुआवजा नहीं दिया है। कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन बन गया है। ऐसे में लोग अब इस जनविरोधी सरकार से छुटकारा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन पद यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन लाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरे में उनके साथ हलका अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, संदीप गंगा, चौधरी संदीप सिहाग, जोन इंचार्ज बबलू जाखड़, मोहन साहू, गिरधारी बिसू, मीनू बराड़, गुरचरण सिंह गंगा, अनीश कुमार, प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें