फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशावर्कर जिले में सर्वे कर विभाग को सौंपेगी रिपोर्ट, सामान्य डिलीवरी पर दिया जाएगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण के साथ साथ गर्भवती महिलाओं के प्रति भी सतर्कता बरत रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में सर्वे शुरू कर दें और जहां भी गर्भवती महिला है उसकी सूची तैयार कर विभाग को दें ताकि उन तक सभी सुविधाएं पहुंच सकें और उन महिलाओं की सामान्य डिलीवरी करवाई जा सके। जिससे माता और शिशु मृत्यु दर में कमी आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर कम करने को लेकर आशा वर्कर को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। जिस अनुसार सर्वे में सभी आशावर्कर अपने इलाके में गर्भ धारण कर चुकी महिलाओं की एक सूची बनाएंगी, जिस पर स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी रखेगा और उस महिला को गर्भवती के दौरान मिलने वाली हर सुविधा दी जाएगी। इसी के अनुसार गर्भवती महिला का समय समय पर टीकाकरण करना भी आसान हो जाएगा।
जिले की मृत्युदर है सबसे कम
डिलीवरी के समय होने वाली मौत के अनुसार पूरे राज्य में सिरसा जिले की मातृत्व व शिशु मृत्यु दर बहुत की कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूरे हरियाणा में मातृत्व मृत्यु दर 142 प्रति वर्ष है तो वहीं सिरसा जिले में मातृत्व मृत्यु दर 126 प्रतिवर्ष है। वहीं शिशु मृत्यु दर हरियाणा में 33 प्रति वर्ष है तो सिरसा जिले में इसकी संख्या कुल ही नौ है।
विज्ञापन

सामान्य डिलीवरी के साथ स्वास्थ्य पर भी दिया जाएगा ध्यान
स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि आशा वर्कर को सर्वे के दौरान यह जानकारी भी लेनी होगी गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहीं। अगर किसी गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है तो इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए, जिससे गर्भवती महिला को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखा जा सके। वहीं अगर किसी आशा वर्कर को गर्भवती महिला के बारे में जानकारी हो जाए तो उसका समय पर टीकाकरण करवाना भी आशा वर्कर की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

आशावर्कर को सर्वे करने के निर्देश दे दिए हैं। जिले में मातृत्व और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए विभाग जागरूकता और सतर्कता के साथ काम कर रहा है।
-- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें