फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख पर टिप्पणी से भड़के समर्थक

Wed, 30 Dec 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी चैनल पर 27 दिसंबर को प्रसारित हुए एक कार्यक्रम में डेरा प्रमुख पर टिप्पणी को लेकर उनके समर्थकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


भड़के समर्थकों ने सिरसा और डबवाली में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कलाकारों, निर्माता, निर्देशक और यूनिट पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।

डेरा प्रेमियों ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की नकल करते हुए उन्हें लड़कियों के साथ डांस और शराब सर्व करते हुए दिखाया गया है। यहीं नहीं डेरा सच्चा सौदा के स्लोगन को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन


सिरसा में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे डेरा प्रेमी जसमेर इंसां, राकेश बजाज, रामपाल, कस्तूर इंसां, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र इंसां, प्रेम कुमार, योगेश इंसां, रोहित इंसां, राजेश कुमार, दीपक इंसां, टेकचंद, गुलजारी लाल, मंगत राय, अशोक कुमार, राजू, दीपक कुमार, जयसिंह, नंद लाल, सन्नी, गोपाल इंसां, रिंकु, संदीप, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, वेद प्रकाश, मोहन लाल, सचिन, किशन कुमार, अेामप्रकाश, विनोद कुमार, दीपक इंसां, कृष्ण लाल इंसां, बलजीत, प्रवीण इंसां, कृपा सिंह, कशमीर सिंह, हरीश कुमार आदि ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों की ओर से की गई टिप्पणी से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसको लेकर समर्थकों में रोष है।

ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

वहीं डबवाली में डेरा प्रेमी 25 मेंबर गोविंद इंसां, बिट्टू इंसां, शिवजी राम, पंद्रह मेंबर सतीश इन्सां, सतभूषण ग्रोवर, अमरजीत सिंह, लीलू राम, हरीश कुमार, खरैत बजाज, रविंद्र, भगवान सिंह, वेद कालड़ा, डॉ. अशोक के नेतृत्व में लघुसचिवालय में एकत्रित हुए।

एसडीएम अजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए डेरा प्रेमियों ने कहा कि कार्यक्रम से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उपरोक्त कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति पर क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल जीटीवी पर प्रसारित हुए जश्न ए उम्मीद कार्यक्रम से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। चैनल, बॉलीवुड कलाकारों तथा कार्यक्रम के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर समेत कार्यक्रम का हिस्सा बने प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।
-गोविंद इंसां, 25 मेंबर, डेरा सच्चा सौदा

डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों ने सीएम के नाम ज्ञापन दिया है। उच्च अधिकारियों की मार्फत आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे सरकार के पास भेजा जाएगा।
-अजय कुमार, एसडीएम, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें