सिरसा में बैठक करते लॉयंस क्लब आस्था के सदस्य।
सिरसा। लॉयंस क्लब आस्था की बैठक डबवाली रोड स्थित निजी होटल मेंं हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रदीप बजाज ने की। इस दौरान वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सुनील फुलिया को प्रधान, हरबंस कामरा को सचिव, बलविंद्र सिंह औलख को कोषाध्यक्ष, गुरभेज देओल को उप प्रधान, राजेश नरूला को उप सचिव, प्रदीप बजाज को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं रणजीत सिंह टक्कर व राव सुनील कुमार को जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी समिति एवं क्लब के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति एवं क्लब से जुड़े नए पदाधिकारियों को प्रदीप रहेजा और विनोद गिरधर का स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सचिव डॉ. राजेश गोदारा, कोषाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, राजेश बजाज, सुनील फुलिया, प्रमोद राणा आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं को बस से धार्मिक भ्रमण करवाया
सिरसा। रामदूत सेवा मंडल की ओर से नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में निशुल्क धार्मिक यात्रा के लिए बस रवाना की गई। बस द्वारा श्रद्धालुओं को सिरसा से सालासर एवं इच्छापूर्ण बालाजी (सरदार शहर) का भ्रमण करवाया गया। बस को समाजसेवी व बालाजी सेवा समिति के उपप्रधान रमेश गर्ग ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ नेतराम शर्मा, केलनियां नंदीशाला के सेवक वेद भूषण गर्ग भी मौजूद रहे। किराना एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान सेवा मंडल की ओर से सेवा के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय व रहने की भी व्यवस्था की गई।