फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 19 ग्राम हेरोइन सहित तीन काबू

Mon, 24 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद/सिरसा। गांव तलवाड़ा से करीवाला के बीच पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को काबू करके उनसे 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ऐलनाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। आरोपियों की पहचान विनोद निवासी गांव ठोबरिया व भाग सिंह निवासी ढाणी थेड़ दया सिंह के रूप में हुई है। गश्त के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनसे 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सिरसा की जेजे कॉलोनी के नजदीक नहर पुल के पास से एक युवक को काबू कर उससे सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। युवक की पहचान जोनी उर्फ हनी निवासी जेजे कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस की टीम जब जेजे कॉलोनी से नहर पुल पर पहुंची तो उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसकी तलाशी ली, तो उससे हेरोइन बरामद हुई। सिरसा शहर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू

रोड़ी। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। उससे 48 बोतल अवैध शराब, 20 अध्धे, 40 क्वार्टर बरामद किए गए हैं। रोड़ी थाना के प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रिंपी निवासी गांव झोरड़रोही के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


30 लीटर लाहन के साथ आरोपी काबू
ओढां। सीआईए डबवाली ने गश्त के दौरान ओढां थाना क्षेत्र के गांव जंडवाला जटान से एक व्यक्ति को नुहियांवाली रोड पर स्थित उसकी ढाणी से 30 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहन सिंह उर्फ छिंदा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ ओढां थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। रोड़ी पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 48 बोतल शराब, 20 हाफ, 40 क्वार्टर बरामद किए गए हैं। रोड़ी थाना के प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रिंपी निवासी गांव झोरड़रोही के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें