फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचिर्चित रवि हत्यांकाड: ईंट से मार-मारकर दोस्त की हत्या करने वाला दोषी करार

Fri, 02 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बहुचिर्चित रवि हत्यांकाड में मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्यारोपी विकास यादव को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश बिमलेश तंवर ने हत्यारे की सजा का फैसला आज शुक्रवार को सुनाएंगी। विकास यादव ने अपने जिगरी दोस्त को ईंट से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड को तीन दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया था। विकास के दो  अन्य दोस्त नाबालिग थे। इनके खिलाफ केस किशोर न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन

    मामले के अनुसार ऐलनाबाद वार्ड नंबर 17 निवासी 21 वर्षीय रवि और विकास यादव में गहरी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के घर बहुत आना जाना था। परिवार वाले भी दोनों की दोस्ती की मिसाल देते थे। रवि ने विकास की बहन बुरी निगाह रखने लगा। इस बात का पता विकास को चला तो उसने रवि को दोस्त की बहन पर गंदी नजर डालने की सजा देने की ठान ली। 11 अक्टूबर 2015 को विकास ने मोहल्ले के दो नाबालिगों साथियों को सारी बात बताते हुए अपनी साजिश में शामिल कर लिया। रात को नौ बजे दोनों नाबालिग रवि के घर गए और उसे अपनी बातों में उलझाकर हुडा सेक्टर मेें ले गए। यहां विकास पहले से ही इंतजार में बैठा था। विकास ने रवि से कहा कि तुझे दोस्त के साथ विश्वास घात करने की सजा आज मिलेगी। विकास ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद एक नाबालिग ने उसका पैर और दूसरे नाबालिग ने हाथ पकड़ लिए। विकास यादव ने ईंट उठाई और नीचे गिरे रवि के सिर पर जोर-जोर से वार करता रहा। रवि की मौत हो जाने के बाद तीनों ने उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

मुश्किल से हुई थी शव की पहचान
रातभर रवि घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन पुलिस को हुडा सेक्टर में अज्ञात शव मिला। चेहरा बुरी तरह कुचला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तलाश में जुटे परिजनों ने शव देखा तो कपड़ों से उसकी पहचान रवि के रूप में की। पुलिस ने रवि के भाई दिनेश का बयान दर्ज करके विकास यादव और उसके दो नाबालिग साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके तीनों को गिरफ्त में लिया। विकास के खिलाफ सत्र न्यायालय में केस चला और दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिमलेश तंवर ने मामले का निपटारा करते हुए विकास यादव को हत्या का दोषी करार देकर सजा का फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें