फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुधवार को दिनभर नहीं दिए सूर्यदेव ने दर्शन, चली ठंडी हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मौसम में लगातार बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है। बुधवार को मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ। बादलवाही रहने से पूरा दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए और ठंडी हवाएं चलती रही। इसी के साथ एक्यूआई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रदूषण के स्तर में बुधवार को 181 अंकों की गिरावट रही।
विज्ञापन

बुधवार को अलसुबह धुंध छा गई। जिसके कारण पूरा दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। ठंड के चलते बाजारों में लोगों की भीड़ भी कम दिखाई दी। धूप न निकलने के कारण पार्कों में लोग कम नजर आए। वहीं बुधवार को प्रदूषण के स्तर पर गिरावट रही। जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को जहां एक्यूआई 286 दर्ज किया गया था, बुधवार को 105 रहा।
तीन दिन रहेगी धुंध
आईएमडी की वेबसाइट से मिले डाटा के अनुसार अगले 2 दिनों तक जिले में धुंध के आसार हैं। जिसके कारण सूरज के धुंध में छिपे रहने के आसार हैं। जिसके कारण ठंड भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन



तापमान में आई गिरावट
बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट रही। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें