फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से हुई मौत को हार्ट अटैक दर्शाया, केस दर्ज

Sun, 04 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_सिरसा
विज्ञापन
gun - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 एडवोकेट अनमोल सुसाइड मामले में पुलिस ने मृतक के पिता सीनियर एडवोकेट सिंगारा सहित परिवार के तीन लोगों के खिलाफ पुत्र की मौत का फर्जी मृत्यु प्रणाम पत्र बनवाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई अनमोल को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपी समीर ग्रोवर के पिता की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खैरपुर निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अजय विहार निवासी एडवोकेट सिंगारा सिंह ने अपने पुत्र एडवोेकेट अनमोल की मौत का नगर परिषद से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया है। एडवोकेट अनमोल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की थी। जबकि नगर परिषद के रिकॉर्ड में मौत का कारण हार्ट अटैक लिखवाया गया। शिकायतकर्ता ने नगर परिषर के रिकॉर्ड की एक प्रति पुलिस को सौंपी। शिकायत कर्ता का कहना है कि एडवोकेट सिंगारा सिंह, उसके पत्नी नीलम, बेटी पिंकी व एडवोेकेट सोनू सिंह उनके पुत्र समीर को एडवोकेट अनमोल सुसाइड मामले में फंसाने की साजिश रची है। 

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एडवोकेट सिंगारा, पत्नी नीलम, बेटी पिंकी व एडवोकेट सोनू के खिलाफ साजिश रचने व अनमोल का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिला बार एसोसिएशन के सदस्य रहे एडवोकेट अनमोल ने 11 अगस्त 2015 को अपने दोस्त समीर ग्रोवर के घर में उसके पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


शुरू में पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की लेकिन नौ महीने बाद पुलिस ने अनमोल सुसाइड मामले की फाइल को फिर से खोला और समीर ग्रोवर के खिलाफ अनमोल को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया। अब स्टेट क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें