संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। न्यायालय में गवाही देने आए एक सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किशोरी लाल हिसार जिले के गांव घुड़साल के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सदर थाना सिरसा में थी।
वीरवार को सब इंस्पेक्टर किशोरी लाल की एक मामले में गवाही थी। वह गवाही देने के लिए न्यायालय में पहुंचे। उनकी आधी गवाही दर्ज हो चुकी थी और लंच के बाद शेष गवाही देनी थी। इसके बाद किशोरी लाल न्यायिक परिसर की गैलरी में जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर गए। परिसर में तैनात पुलिस कर्मचारी उन्हें तुरंत पुलिस की गाड़ी में एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।