फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट सूची में नाम ना आने वाले विद्यार्थियों को अब 28 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग से आस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर निकली दूसरी मेरिट सूूची में नाम न आने के चलते विद्यार्थी परेशान है। दाखिले के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को अब कॉलेजों में 28 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग की उम्मीद बची है। डीएचई के ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को देख यह कॉलेजों में दोबारा से ऑफलाइन होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं पहली मेरिट सूची के बाद स्नातक कक्षाओं में पड़ी रिक्त सीटों पर बहुत कम विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है। सूची में नाम न आने की स्थिति में विद्यार्थी कॉलेज परिसर पहुंचकर एडमिशन कमेटी से कारण पूछ रहे हैं। विद्यार्थी सुमन, विवेक, अमन प्रीत ने बताय कि आवेदन के दौरान उन्होंने दस्तावेजों के साथ-साथ सारी जानकारी सही से भरी थी। लेकिन उनका नाम मेरिट सूची में नहीं आया। कॉलेज एडमिशन टीम से जब सूची में नाम न आने का कारण पूछा तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि दाखिला प्रक्रिया मुख्यालय द्वारा किया जा रहा है सूची में नाम क्यों नहीं है इसकी जानकारी हमें नहीं है। ऐसे में अब मेरिट में नाम ना आने वाले विद्यार्थियों को 28 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा।
रिक्त सीटों पर 28 सितंबर को होगी फिजिकल काउंसिलिंग
दूसरी मेरिट सूची के विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस भुगतान के बाद डीएचई की ओर से स्नातक की रिक्त सीटों को पोर्टल पर संकाय के अनुसार दिखाया जाएगा। 28 सितंबर को विद्यार्थी कॉलेज परिसर में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन आईडी एडमिशन टीम को देंगे। इसके बाद एडमिशन टीम उनके अनुसार मेरिट सूची जारी करेंगी।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची में आए विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। आवेदन कर चुके विद्यार्थी जो दाखिले से वंचित रह चुके है वह 28 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें