फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छात्राओं को छेड़छाड़ व बुलिंग से निपटने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
छात्राओं को छेड़छाड़ और बुलिंग के प्रति जागरूक करते हुए अ​धिवक्ता अल्का। 
विज्ञापन
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वीरवार को पुलिस लाइन स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में छेड़छाड़ और बुलिंग से बचाव के लिए छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता अल्का ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। ऐसी स्थिति में किन-किन कानूनों की सहायता ली जा सकती है। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को किसी भी तरह की मानसिक या शारीरिक बुलिंग के खिलाफ मुखर होकर सामने आने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एक संदेशप्रद नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से छात्राओं को छेड़छाड़ और बुलिंग के दुष्परिणामों और उनसे निपटने के तरीकों पर सशक्त संदेश दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना दहिया की रूपरेखा के तहत यह कार्यक्रम उनके विद्यालय में किया गया । उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को ऐसे मामलों में डरने की नहीं, बल्कि समझदारी से निपटने की जरूरत है। इस अवसर पर ड्रामा इंचार्ज सुनील कुमार, शोभना, रवीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें