फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों को न्यूरोथेरेपी के व्यावहारिक पहलुओं से कराया अवगत

Wed, 26 Aug 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। कुलपति प्रो विजय कुमार संबो​धित करते हुए । विभाग 
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में किया गया आयोजन
विज्ञापन

22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने बुधवार को न्यूरोथेरेपी विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया। यह कार्यक्रम सीवी रमन भवन स्थित सेमिनार हॉल में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने इसकी अध्यक्षता की।
मोहाली के न्यूरोथेरेपिस्ट डॉ. अजय गांधी और भारतीय न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. रामगोपाल ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने न्यूरोथेरेपी के विभिन्न पहलुओं, उपयोगिता और व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न उपचार पद्धतियों की समग्र जानकारी आवश्यक है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों से संवाद से विद्यार्थियों को व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलता है। डॉ. रामगोपाल ने न्यूरोथेरेपी की अवधारणा और मूल सिद्धांतों को समझाया। उन्होंने शरीर के विभिन्न अंगों और तंत्रिका तंत्र के बीच संबंध पर भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
डॉ. अजय गांधी ने न्यूरोथेरेपी समझने के लिए शरीर की संरचना और तंत्रिका तंत्र के ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से जानकारी समझने का आह्वान किया। डॉ. गांधी ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों में प्रामाणिक और वैज्ञानिक जानकारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. मंजू नेहरा ने ऐसे व्याख्यानों को व्यावहारिक समझ विकसित करने वाला बताया। विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें