फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों ने सात खंडों में वैज्ञानिक संदेश के साथ नाटक मंचन कर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में आरके सीसे स्कूल की छात्राएं नाटक प्रस्तुत करती
विज्ञापन
सिरसा। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में मंगलवार को सिरसा खंड की विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिरसा खंड स्तर पर और राजकीय और दो निजी स्कूलों ने भाग लिया।। इस तरह जिले के सातों खंडों में विज्ञान नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक संदेश पर आधारित नाटक पेश किए। वहीं विद्यार्थियों ने टीम में एक निदेशक और एक स्क्रिप्ट राइटर भी रखा। प्रत्येक टीम में पुरुष और महिला सहित आठ पात्र रखे गए। ड्रामा की अवधि 30 मिनट से अधिक रखी गई। सिरसा खंड स्तरीय प्रतियोगिता में श्रीराम न्यू सतलुज सीसे स्कूल टीम प्रथम रही। अब यह टीम सिरसा खंड से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वाधान में खंडस्तरीय विज्ञान नाटक का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में गौरव वर्मा, महेश कुमार, पुष्पा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीआरपी संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 10वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


खंड स्तरीय ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी और जिलास्तर पर ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। राज्य स्तर पर चुनी गई सर्वश्रेष्ठ दो टीमें उत्तर भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का मुख्य विषय :

- मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी



उप-विषय

- विज्ञान में महिलाएं

- आधुनिक कृषि

- डिजिटल इंडिया : जीवन को सशक्त बनाना

- सभी के लिए स्वच्छता

- हरित प्रौद्योगिकी



ड्रामा प्रतियोगिता के निर्णय का मानदंड (100 अंक) -

- नाटक की प्रस्तुति – 50 अंक

- नाटक में वैज्ञानिक सामग्री – 30 अंक

- नाटक की प्रभावशीलता – 20 अंक

-

सितंबर माह के पहले सप्ताह में होगी जिलास्तरीय प्रतियोगिता

खंड स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद सितंबर माह के पहले सप्ताह में जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सभी खंडों से चयनित टीमें हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने का अवसर मिलेगा।



ये बच्चे जाएंगे सिरसा खंड से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

विद्यार्थी का नाम, कक्षा

- सुरत, आठवीं

- आयन, नौवीं

- समर, नौवीं

- जय कृष्ण, नौवीं

- वेदिका, नौवीं

- कमल, नौवीं

- राहुल, नौवीं

- संदीप, नौवीं

-

इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में खंडस्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10 विद्यालयों ने खंड स्तर पर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता से श्रीराम न्यू सतलुज पब्लिक स्कूल टीम जिला स्तर पर हिस्सा लेगी। - कृष्ण लाल, खंड शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें