फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास जीवन जीने की कला सिखाने वाली प्रयोगशाला : प्रो. विजय कुमार

विज्ञापन
सिरसा। सरदार पटेल छात्रावास में नए शैक्षणिक की हवन यज्ञ के साथ शुरूआत करते हुए कुलपति प्रो. वि
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सरदार पटेल छात्रावास में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। हवन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। इस अवसर पर कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि छात्रावास केवल रहने की जगह नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाने वाली प्रयोगशाला है।
विज्ञापन


यहां छात्र अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सामूहिकता और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि छात्रों को सुरक्षित, सहयोगी और प्रेरणादायी वातावरण मिले, ताकि वे न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

कुलपति ने छात्रों से आह्वान किया कि वे कठोर परिश्रम, सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहें।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार कार्यरत है। छात्रों की सुरक्षा और स्वस्थ वातावरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन




कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने सभी वार्डन्स, स्टाफ और छात्रावास निवासियों के साथ नाश्ता किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा, वार्डन डाॅ. हरकृष्ण, प्रो. राममेहर, डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें