फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में दिखी लोक संस्कृति की झलक, पर्यावरण की चिंता

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में आयोजित  सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्
विज्ञापन
सिरसा। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सिरसा खंड के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस उत्सव में खंड के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भग लेंगे उसके बार जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय उत्सव में जाएंगे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताएं दो वर्गों में हुई। इसमें जूनियर ग्रुप कक्षा 5वीं से 8वीं और सीनियर ग्रुप कक्षा 9वीं से 12वीं रहा। विद्यार्थियों ने हरियाणा की लोक संस्कृति और पर्यावरण विषय पर आधारित फॉक डांस, सोलो डांस, रागनी और स्किट प्रस्तुतियां दी। रंग-बिरंगे परिधानों, मधुर सुरों और जोशीले नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण लाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ओवरऑल इंचार्ज बीआरपी अनीता छाबड़ा रही। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या पलबिंदर कौर, अनिल भाटिया, कामिनी नागपाल, संतोष, रिया, प्रोमिला, पल्लवी, मानवीर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


-





इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम

रागनी प्रतियोगिता

- सीनियर ग्रुप : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिकंदरपुर

- जूनियर ग्रुप : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनाज मंडी



सोलो डांस :

- सीनियर ग्रुप : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिकंदरपुर

- जूनियर ग्रुप : राजकीय प्राइमरी विद्यालय, चत्तरगढ़पट्टी



ग्रुप डांस :

- सीनियर ग्रुप : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चामल

- जूनियर ग्रुप : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चामल



स्किट प्रतियोगिता :

- सीनियर ग्रुप : एसएनएस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भावदीन

- जूनियर ग्रुप : राजकीय स्कूल, नटार

-





बच्चों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी न केवल अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं बल्कि अपनी जड़ों और संस्कृति से भी जुड़े रहते हैं। - कृष्ण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, सिरसा।

-

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें सिरसा खंड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर जाएंगे। - सुनील कुमार, नोडल अधिकारी, सिरसा।

सिरसा।राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में आयोजित  सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें