सिरसा।राजकीय नेशनल महाविद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दाैरान म
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने की। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि इस जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से 15 टीमों ने भाग लिया। इनमें से प्रथम चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से आठ टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया।
उन्होंने मौखिक प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में भाग लिया। इस दौरान राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्क्रीन परीक्षण का संचालन डॉ. बबलेश झोरड़, डॉ. सविता, डॉ. दीक्षा और डॉ. पवनवीर कौर ने किया। मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान प्रो. रमेश सोनी ने क्विज मास्टर, डॉ. सरोज कंबोज ने टेक्नीशियन व डॉ. सरिता, रिंपी और अनिल (एलए) ने समय निगरानी एवं स्कोर बोर्ड संचालन की भूमिका अदा की। पंजीकरण और प्रमाण पत्र लेखन का दायित्व प्रोफेसर परमजीत कौर और प्रो. सीमा रानी ने किया।
इस प्रकार रहे परिणाम
जिलास्तरीय स्पर्धा में राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा ने प्रथम, सीएमके नेशनल कॉलेज सिरसा ने द्वितीय, सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद ने तृतीय, बीआर आंबेडकर राजकीय कॉलेज, डबवाली ने चतुर्थ एवं गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज, सिरसा पंचम स्थान अर्जित किया। जिला स्तर पर चयनित यह शीर्ष पांच टीमें क्षेत्रीय स्तर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगी। प्रतियोगिता के समापन पर विजयी टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. हरजिंदर सिंह ने अपने संबोधन में विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता के आयोजन में भौतिकी एवं गणित विज्ञान परिषद के सभी विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट सहयोग दिया।