फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
सिरसा।एसएस जैन कन्या विद्यालय में विद्या​र्थियों को संबो​धित करती जैन साध्वी । जैन सभा
विज्ञापन
सिरसा। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत शनिवार को साध्वी संयमप्रभा के सान्निध्य में कन्या विद्यालय नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सिलसिले में श्रद्धालु आनंद जैन ने बताया कि साध्वी शशिबाला ने नमस्कार महामंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल रेणू बाला ने छात्राओं को किसी भी प्रकार का नशा न करने के लिए संकल्प करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र डागा ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के प्रति प्रेरित किया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष चंपालाल जैन, मंत्री कमल जैन व तेरापंथी सभाध्यक्ष ज्ञान नोलखा ने भी नशामुक्त पर अपने विचार प्रकट किए। साध्वी शशिकला ने नशामुक्त व व्यसनमुक्त बनने के लिए छात्राओं व स्कूल स्टाफ को प्रेरणा देते हुए कहा गरीब का मूल कारण ही नशा है।
नशा करने से इंसान की आर्थिक, मानसिक, शारीरिक बर्बादी होती है और परिवार में क्लेश उत्पन्न होता है। इतना ही नहीं इंसान सामाजिक रूप से भी अपमानित होता है और उसके नैतिक चरित्र का हनन होता है। मंच संचालन अध्यापिका रीटा ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूली छात्राओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जिसे स्कूली प्राचार्या रेणू बाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस जागरूकता रैली में छात्राओं के हाथों में नशे के खिलाफ लिखे हुए नारे लिखे हुए थे। शहर के विभिन्न बाजारों में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देकर रैली वापिस जैन स्कूल लौट गई। स्कूल प्रबंधक हनुमानमल गुजरानी ने रैली में शामिल सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष दिनेश गुजरानी, तरुण गोलछा, सभा मंत्री अजय जैन, सहमंत्री राजेश पुगलिया, कोषाध्यक्ष दीपक पुगलिया सहित तमाम विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें