फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गलियों के निर्माण से पूर्व यूनिक आईडी एवं निर्माण बोर्ड लगवाने की मांग

Fri, 03 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुक्रवार को पत्र भेजकर वार्ड 21 की निर्माणाधीन गलियों की यूनिक आईडी लगाने एवं गलियों के निर्माण से पूर्व निर्माण संबंधी बोर्ड लगवाने की मांग की है। नीतू सोनी ने अपने पत्र में लिखा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सभी जिलों में निर्माणाधीन गलियों और सड़कों के निर्माण के समय संबंधित एजेंसी द्वारा निर्माण से पूर्व बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद वार्ड में गलियों का संबंधित एजेंसी की ओर से बिना यूनिक और निर्माण बोर्ड के ही निर्माण किया जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड की गलियों को बिना यूनिक आईडी और बिना बोर्ड के निर्माण में मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों की पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है। साथ ही नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी बिना बोर्ड के गलियों का निर्माण होना अपने आप में सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें