फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीबीएसई में मंडी डबवाली के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Wed, 14 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी डबवाली। स्वतंत्रता सेनानी वैद रामदयाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं में विद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वाणिज्य वर्ग के प्रवक्ता पवन कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में ओवरऑल मेरिट में इस वर्ग के छात्र प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे हैं। वाणिज्य वर्ग की छात्रा तनीषा मित्तल ने 93.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। 92 प्रतिशत अंक लेकर मनोज द्वितीय और 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कारणदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग के विशाल कुमार ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। संजल गुप्ता ने 84 प्रतिशत और अर्शदीप सिंह ने 82.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग की अनीता ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, दीपिका ने 81.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और अंकिता ने 80.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन


कक्षा दसवीं के परिणाम भी सराहनीय:
कक्षा दसवीं में अंशिका ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमन रानी ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और आयुष वर्मा ने 80.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें