सिरसा। सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में वायुसेना स्टेशन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 12वीं में कुल 84 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 59 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं। कक्षा दसवीं में भी 59 में से 31 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं।
प्राचार्य वीरेंद्र ने बताया कि कक्षा 12वीं में सिया और भावना ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी शर्मा ने 93.8 प्रतिशत और विष्णु ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
सीबीएसई के कक्षा 10वीं में प्रगति पांडे ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि अनुभव कुमार ने 92.4 प्रतिशत और मोहम्मद इरफान खान ने 91.6 प्रतिशत प्राप्तांक से दूसरा, तीसरा स्थान पाया। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और बताया कि यह परिणाम सभी पक्षों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। आगे भी ऐसी सफलता की उम्मीद है।