फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भारतीय संगीत की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, प्रतिभाओं काे मिला सम्मान

Sat, 17 Oct 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। संगीत समिति को सम्मानित करते कॉलेज प्राचार्य। संस्थान
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से भारतीय संगीत के प्रतिष्ठित कलाकारों के योगदान पर केंद्रित विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने संगीत जगत की प्रमुख हस्तियों के जीवन और योगदान को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित संगीत कलाकारों के चित्रों के आकर्षक फ्रेम तैयार किए और उनके संगीत क्षेत्र में योगदान पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही उन्होंने कलाकारों की प्रसिद्ध रचनाओं और बंदिशों का गायन भी किया।
चित्रकला, विचार अभिव्यक्ति और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को कलाकारों की साधना, उपलब्धियों और भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

प्रस्तुतियों का मूल्यांकन प्रो. डॉ. हरमनलीन कौर और प्रो. उर्मिला ने किया। निर्णायकों के आकलन के आधार पर विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुतियों के अनुसार स्थान दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान संगीत विषय समिति के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें ज्ञान सिंह को अध्यक्ष, सुमित को उपाध्यक्ष, महेश को सचिव, महकदीप कौर को महासचिव और अर्शप्रीत सिंह को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. कशिश खट्टर ने विद्यार्थियों की भागीदारी और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रुचि और रचनात्मकता विकसित करने के साथ उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें