फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों में खूनी संघर्ष : घटना के 9 घंटे बाद दो आरोपी दबोचे

Thu, 23 Mar 2017 12:17 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीडी विद्यापीठ के गेट के समक्ष छात्र गुटों में हुई फायरिंग के बाद बुधवार को शहर में शिक्षण संस्थान के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। संस्थानों के बाहर पीसीआर थोड़ी-थोड़ी देर में गश्त करती नजर आई। मंगलवार को हुए इस मामले में पुलिस ने घटना के करीब नौ घंटे बाद दो हमलावरों को मंगलवार देर शाम ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में पांच नामजद सहित 12 अन्य युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है। गोली लगने से घायल हुए पारुल का बुधवार सुबह पुलिस ने बयान लिया, जबकि घायल संदीप की हालत अभी बयान देने लायक नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी हमलावर धर्मवीर निवासी चामल और वासुदेव निवासी बनसुधार हैं। इन दोनों को शहर के रानियां रोड क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। हिसार में दाखिल खैरेकां निवासी पारुल ने पुलिस को बताया कि उसे संदीप ने जेसीडी बुलाया था। संदीप जेसीडी गेट के बाहर खड़ा था, जब वो उसके पास पहुंचा तो थोड़ी देर में तेजधार हथियार और गोली चलाकर उन पर हमला किया गया। उसे नहीं पता संदीप की उक्त लोगों से किस बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। पुलिस का कहना है कि घायल संदीप का उपचार दिल्ली में चल रहा है और अभी वो बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान देने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना के चश्मदीद गांव कागदाना निवासी आकाश सिंह का बयान दर्ज करके दलवीर सिंह उर्फ धीरा गिल, नवजोत गिल निवासी बेगू और बूटर, पर्वत सिंह सिंधु और अमृत पाल सिंह सहित 12 अन्य युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। जेसीडी के बाहर सुबह से दोपहर 12 बजे तक पुलिस पीसीआर तैनात रही। पुलिस प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों के बाहर पीसीआर गश्त बढ़ा दी है, ताकि विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी खूनी संघर्ष की दास्तां
21 मार्च को मैं जेसीडी में दाखिले की जानकारी लेने के लिए आया था। सुबह साढ़े 11 बजे जेसीडी के गेट के बाहर मैं अपने एक दोस्त का इंतजार कर रहा था कि इसी दौरान संदीप, पारुल और चंद्र सिहाग बाइक पर गेट के सामने आकर रुके।
विज्ञापन

इसी समय सड़क के दूसरी तरफ से फायरिंग करते हुए कुछ लड़के आए। इनमें से कुछ के पास तलवार और डंडे भी थे। इन्होंने संदीप, पारुल और चंद्र सिहाग पर हमला कर दिया। हमलावरों में दरबीर सिंह उर्फ धीरा, नवजोत सिंह और बूटर, जिसके हाथ में पिस्टल थी। पर्वत सिंह निवासी रानियां के हाथ में तलवार, अमृतपाल निवासी मल्लेकां के हाथ में कापा और 10-12 अन्य युवकों के हाथों में भी डंडे और तलवार थी। ये लोग संदीप और पारुल को जान से मारने लगे तो चंद्र सिहाग ने शोर मचाया तो हमलावर हांडी खेड़ा रोड की तरफ हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
-आकाश सिंह, प्रत्यक्षदर्शी एवं शिकायतकर्ता निवासी कागदाना।




जल्द गिरफ्त में होंगे सभी हमलावर
घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हमले में शामिल धमवीर व वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है जल्द ही वे सभी गिरफ्त में होंगे। गिरफ्तार आरोपियों के पूछाताछ में अन्य हमलावरों के संबंध में अहम जानकारियां मिली हैं। घायल संदीप का बयान लिया लेकिन हमले का मुख्य कारण उसे भी नहीं पता। संदीप का ही बेगू निवासी दरबीर सिंह व नवजोत से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। संदीप अभी तक बयान देने की हालत में नहीं है। गिरफ्त आए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक कुमार, इंचार्ज हुडा चौकी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें