फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर गांव मौजदीन के शराब ठेके में लूट

Tue, 21 Mar 2017 12:58 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मौजदीन स्थित शराब के ठेके पर अज्ञात युवकों ने लूटपाट की। लुटेरे ठेके पर कार्यरत कारिंदे से दस हजार रुपये की राशि लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगोें के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बाबूलाल सैनी का मौजदीन में शराब का ठेका है। ठेके पर झारखंड निवासी सतेंद्र कुमार बतौर कारिंदे के रूप में काम करता है। रविवार रात करीब साढे़ नौ बजे बाइक सवार तीन युवक ठेके पर आए। सतेंद्र कुमार का कहना है कि दो युवक बाइक से नीचे उतरे और उसके पास आकर एकदम से मिर्ची पाउडर उसकी आंखों में फेंक दिया। युवकों उसके रखे रुपये छीन लिए और बाइक सवार सवार होकर फरार हो गए। सतेंद्र कुमार का कहना है कि उसने शोर मचाया तो कुछ लोग लुटेरों के पीछे भाग लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बदमाश ठेके से दस हजार रुपये की राशि लूटकर ले गए हैं।

रानियां थाना पुलिस ने कारिंदे सतेंद्र कुमार का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व सिरसा के हिसार रोड स्थित रिला ट्रैवलर्स के दफ्तर में पिस्तौल के बल पर एक नकाबपोश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी लेकिन अभी तक पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


शादी समारोह में विवाद, महिलाओं के जेवरात उतारने का आरोप
सिरसा। शहर के रानियां रोड पर रविवार को शादी समारोह में कुछ युवकों द्वारा महिलाओें से जेवरात छीनने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बहादुरगढ़ निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वे रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रविवार को आए थे। शादी में नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों की महिलाओं के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि झगडे़ के दौरान महिलाओं के जेवरात उतार लिए। जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी उसकी हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें