फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी प्रकाशन की किताबें नहीं लाने पर छात्र से मारपीट करने का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। द जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानियां में निजी प्रकाशन की किताबें नहीं लाने पर कक्षा तीसरी के छात्र से कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले में रानियां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चे के बयान करवाकर उसके आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता गौरव कुमार ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता है। 28 जुलाई को स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे ने बताया कि ड्राइंग के चौथे पीरियड में ड्राइंग अध्यापक दविन्द्र ने निजी प्रकाशन की पुस्तकें नहीं लाने पर उसे रोककर कथित रूप से मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि अध्यापक ने दोबारा पुस्तकें नहीं लाने पर फिर से मारपीट करने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से निजी प्रकाशनों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी के चलते बच्चे के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
घटना के बाद बच्चा डर गया और स्कूल जाने से इन्कार कर रहा है। परिजनों के अनुसार बच्चे की नागरिक अस्पताल सिरसा में मनोचिकित्सक एवं क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट से काउंसिलिंग भी कराई जा रही है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से 28 जुलाई की घटना से संबंधित स्कूल परिसर की सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मानते हुए सुरक्षित करवाने की मांग की है। जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि बच्चे के सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान करवाए जाएंगे। बच्चे के बयान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट्स
स्कूल में बच्चे के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और न ही बच्चे को किताबों के संबंध में किसी प्रकार से प्रताड़ित किया गया है। शिकायतकर्ता ने पहले भी स्कूल के खिलाफ झूठी शिकायत की थी। स्कूल में किसी बच्चे के साथ भेदभाव या मारपीट नहीं की जाती। यह व्यक्ति स्कूल के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाकर स्कूल को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
-कृपाल सिंह, प्रिंसिपल, द जीनियस स्कूल, रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें