फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सोशल मीडिया सेे नुकसान पर नुक्कड़ नाटक का किया मंचन

विज्ञापन
सिरसा। नुक्कड नाटक की रिहर्सल करते हुए विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के विद्यार्थियों की ओर से शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक का शीर्षक सोशल मीडिया व इसके नुकसान प्रस्तुत किया गया। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाना रहा।
विज्ञापन


नाटक की प्रस्तुति से पहले आठ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की बारीकियां सीखीं। यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के डीन सुशील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स थिएटर कोर्स के विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से दक्ष करने के लिए कार्यशाला रखी गई।

इसमें मुंबई से आए एक्टर डायरेक्टर धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में बहुमुखी विकास व कला का विस्तार होता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अंतर्गत करवाए जाएंगे।
विज्ञापन




बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्लास इंचार्ज डॉ. अमित कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम है। यह समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का काम करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें