फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फैक्टरी मालिक के रुपये हड़पने के लिए रची डकैती की कहानी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। गांव फग्गू क्षेत्र में बुधवार बीती रात्रि हुई डकैती के झूठ का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पिकअप गाड़ी के चालक, सहायक तथा अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पिकअप चालक व उसका सहायक अपने दोस्त के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक फर्म मालिक की राशि हड़पना चाहते थे और डकैती की झूठी कहानी रच डाली।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव फग्गू क्षेत्र में पिकअप गाड़ी सवार ड्राइवर तथा उसके सहायक से करीब 1 लाख 8 हजार की लूट हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। जब पिकअप के ड्राइवर तथा उसके सहायक से विस्तार से पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्राथमिक जांच के दौरान मामला पूरी तरह संदिग्ध मिला। जब गाड़ी के ड्राइवर तथा उसके सहायक से सख्ती से पूछताछ की गई तो सारी कहानी से पर्दा उठा। थाना प्रभारी ने बताया कि कालांवाली की एक फॉर्म के पिकअप चालक सुखविंदर तथा सहायक अर्शदीप ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर राशि हड़पने के लिए डकैती का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने पिकअप चालक सुखविंदर, सहायक अर्शदीप तथा उसके साथी धर्मवीर निवासी सिंघपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान 1 लाख 8 हजार रुपये की राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें