संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय कॉलेजों में इस बार भी सीटें नहीं भर पाईं। दो मेरिट सूची जारी होने व करीब दस बार ओपन काउंसिलिंग होने के बाद भी राजकीय नेशनल कॉलेज व महिला कॉलेज में 44 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। शहर के दोनों मुख्य कॉलेजों में कुल 3150 सीटों हैं। इसमें से 1371 सीटें रिक्त पड़ी हैं।
राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को अंतिम ओपन काउंसिलिंग हुई। महिला कॉलेज में तीन व राजकीय नेशनल कॉलेज में चार विद्यार्थियों ने अपना दाखिला लिया। दोनों कॉलेजों में अब तक 1779 दाखिलें हुए हैं। इसमें से राजकीय नेशनल कॉलेज में 1139 विद्यार्थियों ने व राजकीय महिला कॉलेज में 604 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों कॉलेजों में किसी भी स्ट्रीम में सीटें नहीं भरी हैं। ऐसे में अब उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा रिक्त सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल को ओपन किया जा सकता है।
कॉलेजों में हुए दाखिलें
राजकीय नेशनल कॉलेज
कोर्स, सीटें, दाखिल
- बीए, 1120, 827
- बीए इकोनॉमिक्स, 40, 11
- बीए इवनिंग, 240, 1
- बीबीए, 40, 35
- बीकॉम, 240, 113
- मेडिकल, 160, 51
- नॉन मेडिकल, 320, 101
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स, संख्या, दाखिल
- बीए 430, 401
- बीबीए, 40, 23
- बीकॉम, 160, 112
- बीसीए, 120, 35
- मेडिकल, 80, 22
- नॉन मेडिकल, 160, 47
वर्जन
वीरवार को को कॉलेज में अंतिम ओपन काउंसिलिंग की गई। कॉलेज में अब तक 1139 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।- डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।
अंतिम ओपन काउंसिलिंग तक कॉलेज में 604 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। रिक्त सीटों को भरने के लिए अभी तक कोई उच्चतर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी नहीं किए है। अगर विभाग द्वारा आदेश जारी होते हैं तो दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। - डाॅ. प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा।