फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा मुक्ति केंद्र से चोरी हुईं गोलियों में से 6300 जेजे कॉलोनी के मकान से मिलीं

Thu, 12 Nov 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए ने मकान पर छापा मारकर पकड़ा मकान मालिक
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने टीटूखेड़ा के हरदीप उर्फ लोहरिया से खरीदने की बात कबूली, 5 डिब्बे आगे बेचे

नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा है आरोपी मकान मालिक नवीन का उपचार





संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से चोरी हुई नशे की गोलियों के मामले में सीआईए सिरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जेजे कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर 63 डिब्बे गोलियां बरामद की हैं।
केंद्र से कुल 68 डिब्बे नशीली गोलियां चोरी हुई थीं। पुलिस ने मकान मालिक नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। नवीन कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने ये गोलियां टीटूखेड़ा निवासी हरदीप सिंह उर्फ लोहरिया से खरीदी थीं। पुलिस अब हरदीप की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

आरोपी नवीन ने छह डिब्बे गोलियां आगे बेचने की बात भी कबूली है। पुलिस के अनुसार, नवीन का नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में उपचार चल रहा था। सीआईए टीम ने नवीन के मकान में रखे लोहे के बाॅक्स से एक प्लास्टिक कट्टे में रखी 6300 नशे की गोलियां बरामद कीं।
जांच में सामने आया कि ये गोलियां तीन नवंबर की रात केंद्र से चोरी हुई थीं। जांच अधिकारी राधाकृष्ण ने बताया कि नवीन ने हरदीप से गोलियां खरीदने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

चोरी की घटना और पुलिस को सूचना
सीएमओ पवन कुमार के अनुसार, तीन नवंबर की रात कर्मचारी ड्यूटी समाप्त कर केंद्र पर ताला लगाकर घर गए थे। अगले दिन सुबह पहुंचने पर दरवाजे के ताले टूटे मिले। जांच करने पर अलमारी से करीब साढ़े छह हजार गोलियां गायब पाई गईं। इसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई थी। सीआईए सिरसा के एसआई राधाकृष्ण को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि नवीन कुमार अपने घर में नशे की गोलियां रखकर बेचने का काम करता है।

गोलियों की बरामदगी
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नवीन के जेजे कॉलोनी स्थित मकान में छापा मारा। तलाशी के दौरान लोहे के बाॅक्स से दो प्रकार की दवाइयों के कुल 63 डिब्बे बरामद हुए। इन डिब्बों में कुल 6300 नशे की गोलियां थीं। जांच अधिकारी राधाकृष्ण ने बताया कि नवीन ने पांच डिब्बे गोलियां आगे बेच दी थीं। बाकी 63 डिब्बे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। नवीन कुमार झोपड़ा रोड, चतरगढ़ पट्टी, सिरसा का निवासी है।
विज्ञापन


सप्लायर हरदीप की तलाश जारी
हरदीप की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने स्वयं केंद्र से गोलियां चुराई थीं। या उसने किसी अन्य व्यक्ति से खरीदकर नवीन को बेची थीं। नवीन से इस मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी नवीन कुमार और सप्लायर हरदीप सिंह उर्फ लोहरिया के खिलाफ शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हरदीप की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रियता से जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें