फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, नकली पेस्टिसाइड्स का मामला

Sat, 24 Aug 2024 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

किसान नेता ने साफ किया कि इस तरह की धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं और किसानों के हित में उठाए गए कदमों से पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस और प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
किसान नेता लखविंदर सिंह औलख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष, लखविंदर सिंह औलख, को फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी की जानकारी लखविंदर सिंह ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से पेस्टिसाइड की दुकानों पर नकली और एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां बेचे जाने की शिकायतें लगातार किसानों से मिल रही थीं। इसके बाद, कृषि विभाग ने दुकानदारों और डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को सील कर दिया है।

विज्ञापन


लखविंदर सिंह ने कहा कि शुक्रवार देर रात उन्हें एक अज्ञात फोन कॉल आया जिसमें उन्हें इन दुकानदारों पर कार्रवाई रोकने के लिए धमकाया गया। कॉलर ने कहा कि अगर उन्होंने कार्रवाई जारी रखी तो इसका अंजाम बुरा होगा और उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इसके बाद आरोपी ने उन्हें लगातार 15-20 कॉल किए।

लखविंदर सिंह ने बताया कि ट्रू कॉलर ऐप पर कॉलर का नाम वीरेंद्र जैन के रूप में दिखाया गया। उन्होंने इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी कॉलर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

किसान नेता ने साफ किया कि इस तरह की धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं और किसानों के हित में उठाए गए कदमों से पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस और प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें