फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में 9 व 10 सितंबर को लगेगा राज्यस्तरीय कृषि मेला

विज्ञापन
कृषि मेले के पोस्टर का विमोचन करते विधायक गोकुल सेतिया।कृषि मेले के पोस्टर का विमोचन करते विधाय
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा की अनाज मंडी में आगामी 9 और 10 सितंबर को राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। इस दो दिवसीय मेले में कृषि क्षेत्र से जुड़ी उन्नत तकनीकों, संसाधनों और उपकरणों की जानकारी किसानों को दी जाएगी, ताकि वे अपनी पैदावार और आमदनी को बढ़ा सकें।
विज्ञापन




कृषि मेले के पोस्टर का सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने विमोचन किया। कृषि मेला आयोजक केशों कुलतार पन्नू, दीप संधू व साहिल मक्कड़ ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए एक बड़ी पहल है, जिससे उन्हें आधुनिक खेती, ड्रोन तकनीक, जैविक कृषि, जल संरक्षण व बीजों की गुणवत्ता जैसे विषयों की गहराई से जानकारी मिलेगी।

मेले में कृषि विशेषज्ञों के अलावा बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक और मशीनरी प्रदर्शक भी मौजूद रहेंगे, जो किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक समाधान और मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला हरियाणा के अंतिम पायदान पर है और राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर पर है। सिरसा जिला कृषि क्षेत्र है इसलिए यहां पर कृषि मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें