फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: परीक्षार्थी के स्थान पर 10वीं की पूरक परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षा के दौरान असल परीक्षार्थी के स्थान पर उसका साथी परीक्षा देते पकड़ा गया। शहर थाना पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि इन दिनों दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं चल रही हैं। खाजाखेड़ा बाईपास स्थित एवीआई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 18 जुलाई को विज्ञान विषय का पेपर था। स्कूल प्रिंसिपल नीतू मदान परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर रही थीं। चेकिंग के दौरान पाया कि असल परीक्षार्थी के स्थान पर गांव बकरियांवाली निवासी प्रवीण कुमार पेपर दे रहा था।
इसके बाद प्रिंसिपल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि प्रवीण असल परीक्षार्थी की रोल नंबर स्लिप के साथ परीक्षा दे रहा था। हाजिरी व उत्तर पुस्तिका में उसके ही साइन पाए गए। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग परीक्षार्थी व आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग व प्रवीण को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। आरोपी प्रवीण कुमार 12वीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें